{"_id":"5beb789abdec224291205b3c","slug":"81542158490-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीडा के उप प्रबंधक पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीसीडा के उप प्रबंधक पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के ध्यानार्थ--सूरजपुर (गौतमबुद्ध नगर) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात हैं
-----------
हेडिंग
यूपीसीडा के उप प्रबंधक सुधीर कनौजिया पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज
- सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर की तहरीर पर हुई कार्रवाई
- आय से अधिक संपत्ति के मामले में नहीं दे सके जवाब
- सूरजपुर (गौतमबुद्ध नगर) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात हैं
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के उप प्रबंधक सुधीर कुमार कनौजिया के खिलाफ कल्याणपुर थाने में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है। आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच में सुधीर सतर्कता अधिष्ठान के अफसरों को 27 लाख 55 हजार रुपये से अधिक धन का हिसाब नहीं दे सके। इस मामले में सतर्कता अधिष्ठान के इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
जाजमऊ, चकेरी निवासी सुधीर कनौजिया वर्तमान में यूपीसीडा (तत्कालीन यूपीएसआईडीसी) के सूरजपुर (गौतमबुद्ध नगर) स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात हैं। सुधीर के खिलाफ उनके एक जानकार शख्स ने आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत प्रदेश के सतर्कता अधिष्ठान में की थी। मामले की जांच विभाग के इंस्पेक्टर सिकंदर खां व उनकी टीम कर रही थी। जांच में पाया गया कि सुधीर ने आय और अन्य श्रोतों से दो करोड़, 10 लाख, दो हजार बयासी रुपये की कमाई की। चल-अचल संपत्तियों और भरण पोषण में दो करोड़, 37 लाख, 57 हजार 792 रुपये का खर्च पाया गया। सुधीर जांच के दौरान आय से अधिक 27 लाख, 55 हजार, 710 रुपये का हिसाब नहीं दे सके। पूछताछ में उप प्रबंधक अन्य सवालों के जवाब भी संतोषजनक नहीं दे पाए। इस पर उनके खिलाफ कल्याणपुर थाने में भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुधीर 2017 तक कानपुर कार्यालय में उप प्रबंधक कंप्यूटर के रूप में कार्यरत थे।
-
पांच साल से चल रही थी जांच
उप प्रबंधक सुधीर कनौजिया के खिलाफ पांच साल से आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच चल रही थी। जांच के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने यूपीएसआइडीसी के एमडी (अब सीईओ यूपीसीडा) से मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। शासन की अनुमति के बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। सतर्कता अधिष्ठान की रिपोर्ट के बाद सुधीर पर निलंबन की कार्रवाई संभव है। साथ ही उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन
-
मेरे खिलाफ पिछले कई वर्षों से जांच चल रही थी। एफआईआर दर्ज हुई या नहीं। इस बारे में जानकारी नहीं है। अब मामले की जानकारी करेंगे।
-सुधीर कनौजिया, उप प्रबंधक, यूपीसीडा