फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के आफिस में चोरी

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के आफिस में चोरी

Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के आफिस में चोरी
नोएडा सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-29 स्थित सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर 4 डेस्कटॉप, दो एलईडी टीवी, एक इन्वर्टर आदि सामान ले गए। दिवाली की कई दिन की छुटटी के बाद कार्यालय खुला तो इसका पता चला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-93 स्थित एटीएस विलेज सोसायटी में रहने वाले अधिवक्ता सुधीर कुमार वालिया सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। सेक्टर-29 में भी उन्होंने एक फ्लैट में आफिस बना रखा है। वहां उनके कुछ अधीनस्थ बैठते हैं।
विज्ञापन


दिवाली की छुट्टियों के कारण आफिस कई दिन बंद रहा था। सोमवार सुबह सभी अधिवक्ता और कर्मचारी आफिस पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उनकी सूचना पर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर नमूने लिए। इंस्पेक्टर मनोज पंत ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed