{"_id":"5c703b83bdec2211a00c8909","slug":"61550859139-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला गायब, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला गायब, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में महिला गायब, मामला दर्ज
तावडू। नगर की एक दुकान में काम करने वाली एक महिला के संदिग्ध हालात में गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।
महिला के भाई ने बताया कि वह शिव नगर निवासी एक व्यक्ति की दुकान पर नमकीन बनाने का काम करता है। उसकी बहन भी उसके साथ काम करती थी। 21 फरवरी को उसकी बहन एक अन्य महिला के साथ काम पर गई थी। उसने बताया कि जब बहन के साथ काम करने वाली महिला घर आ गई लेकिन उसकी बहन घर नहीं पहुंची। तब उसने बहन की तलाश शुरू की। काफी छानबीन करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। वह मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। उसका आरोप है कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।