प्रीमिया ग्रुप के सभी डायरेक्टरों पर गैंगस्टर एक्ट लगा
नोएडा। सैकड़ों खरीदारों को फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों ठगने वाले प्रीमिया ग्रुप के सभी डायरेक्टरों पर गैंगस्टर एक्ट की मंजूरी मिल गई है। जिला प्रशासन से बिल्डर ग्रुप को नया नाम प्रीमिया गैंग मिला है। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने प्रीमिया गैंग के सभी 7 डायरेक्टरों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट को मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि प्रीमिया बिल्डर ने लोगों की गाढ़ी कमाई ठगी है। इससे नोएडा का नाम खराब हुआ है। उनकी इस करतूत की वजह से कोई भी व्यक्ति नोएडा में फ्लैट दुकान लेने को तैयार नहीं हो रहा है। लोगों में बिल्डरों के प्रति भय और आतंक का माहौल बन गया है। इससे शहर में कानून-व्यवस्था के खराब होने की आशंका भी पैदा होती जा रही है। इस कारण ग्रुप के सीएमडी तरुण शीन, उसकी पत्नी रेखा शीन, चरणजीत सिंह, लक्ष्मी राजपूत, अमित सोमाल नताशा राजपूत, विशू उर्फ स्वामी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। इन लोगों ने सैकड़ों करोड़ रुपये इधर से उधर किए हैं। ब्यूरो