फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चार भूमाफिया व पांच वाहन चोरी में शामिल बदमाशों पर गैंगस्टर

4 भूमाफिया और 5 वाहन चोरों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 28 Mar 2019 04:18 AM IST
Pooja  Tripathi पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 28 Mar 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
चार भूमाफिया व पांच वाहन चोरी में शामिल बदमाशों पर गैंगस्टर
फाइल फोटो
गौतमबुद्ध नगर के 4 भूमाफिया पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को कब्जा रखा था। वहीं, वाहन चोरी में शामिल 5 बदमाशों पर भी गैंगस्टर लगाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर हुई है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि दादरी तहसील के हबीबपुर गांव की खसरा संख्या 540 पर कब्जा करने पर गिरीशचंद्र मिश्रा, गिरिजाशंकर मिश्रा, शिवकांत मिश्रा, रमाकांत मिश्रा सभी निवासी आरसी वंदना विहार खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा जिला गाजियाबाद पर गैंगस्टर लगाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए वाहन चोरी कर अवैध धन अर्जित करने वाले जुनैद निवासी ग्राम कैसरपुर थाना भुता जिला बरेली हाल निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना फेस-3 नोएडा, राहुल निवासी ग्राम बहलोलपुर थाना फेस 3 नोएडा, अर्जुन निवासी मिथली जिला बागपत हाल पता निवासी भूषण का मकान छिजारसी थाना फेस 3 नोएडा, शहजाद निवासी छबिसवा कालौनी दो टंकी के पास मुरादनगर थाना मुरादनगर जिला गाजियाबाद, राहुल निवासी गैस एजैंसी के पास चोटपुर कालोनी थाना फेस 3 नोएडा जनपद गौतमबुद्ध नगर मूल निवासी ग्राम फतेहपुर जिला फर्रुखाबाद पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed