फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दामाद ने बदनीयती से साली का किया अपहरण।

दामाद ने बदनीयती से साली का किया अपहरण।

Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
दामाद ने बदनीयती से साली का किया अपहरण।
नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। खेड़ी खुर्द गांव में युवक द्वारा अपनी 16 वर्षीय साली का अपहरण किए जाने का मामला लड़की के पिता ने दर्ज कराया है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि अपहरण की जानकारी मिलने पर उन्होंने दामाद से लड़की वापस करने की गुहार लगाई लेकिन युवक ने लड़की वापस करने से मना कर दिया। मजबूर होकर पीड़ित पिता ने दामाद सहित 9 लोगों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका में अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
आस मोहम्मद निवासी खेड़ी खुर्द ने झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 फरवरी को उसकी छोटी बेटी सेकुना अचानक घर से गायब हो गई। जब वह पूरी रात वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसे इधर- उधर ढूंढना शुरू किया, लेकिन लड़की का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया। लड़की के परिजनों को गांव के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सेकुना को उसका जीजा साकिर लेक र गया है। उसके बाद लड़की के पिता आस मोहम्मद और परिवार के लोगों ने दामाद साकिर निवासी सोमका, जिला भरतपुर से लड़की वापस करने की गुहार लगाई। लेकिन साकिर ने लड़की वापस करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मजबूर होकर लड़की के पिता ने फिरोजपुर झिरका पुलिस को शिकायत देकर दामाद साकिर, आजम, महमूद निवासी सोमका, सद्दाम, अफसरी पत्नी शहादत, अब्बास, रमजान, साकिर निवासी खेड़ी खुर्द पर लड़की के अपहरण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी हरिसिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed