फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नई फाइल

नई फाइल

Tue, 26 Feb 2019 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
नई फाइल
------------
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर हुईं तीन सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना. 1
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव पचहेरा जिला मथुरा (यूपी) निवासी तेजवीर सिंह ने ने बताया कि उसके पिता वीरपाल अपने साथी बाबूलाल के साथ 24 फरवरी को गांव अंटोहा में बेटी की सगाई करने के बाद वापस आ रहे थे। गांव अटोंहा मोड़ पर रात करीब नौ बजे किसी काम से कार रोकी । इसी दौरान पलवल की ओर से तेज रफ्तार से आई टाटा सुमो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वीरपाल की मौके पर ही मौत हो गई और उनका साथी बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए व घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बाबूलाल की गंभीर हालात देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में मंगलवार की सुबह बाबूलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना.2
गांव पृथला निवासी मनीश ने 25 फरवरी की सुबह पुलिस को सूचना दी कि पृथला के गांव समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया जहां 26 फरवरी की सुबह मृतक की पहचान हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अजान सिंह निवासी गांव रजपूरा जिला मैनपूरी (यूपी) के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अजान सिंह दस-बारह दिन पहले घर से काम की तलाश में निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना.3
इसी प्रकार गांव जटोला (हसनपुर) निवासी भगत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके 55 वर्षीय चाचा मामचंद हलवाई का काम करते थे। वह गांव धतीर में इसी काम से 24 फरवरी को ऑटो से जा रहे थे। गांव अल्लीका के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया और मामचंद उसके नीचे दब गया। सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed