फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   11 लोग जिले से बाहर किए गए

11 लोग जिले से बाहर किए गए

Tue, 09 Oct 2018 06:32 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
11 लोग जिले से बाहर किए गए

विज्ञापन
गैरकानूनी पार्किंग वसूलने पर 11 लोग जिले से निष्कासित
-गुंडा एक्ट के तहत की गई थी कार्रवाई
नोएडा। जिला मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को नोएडा के क्षेत्र सेक्टर-16 और सेक्टर-58 में अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोप में छह महीने तक गौतम बुद्ध नगर से 11 लोगों को निष्कासित कर दिया। अभियुक्तों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार प्राधिकरण ने सेक्टर-16 व सेक्टर-58 में दो निजी कंपनियों को पार्किंग शुल्क वसूलने का ठेका दिया था। इसी बीच कुछ लोग अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने लगे। इसकी शिकायत जब पुलिस को मिली तो उन्होंने छापा मारकर पकड़ लिया था। कानून व्यवस्था बिगाड़ने व गुंडागर्दी करने के आरोप में पुलिस ने थाना सेक्टर-20 में मामला दर्ज करके गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। जिला मजिस्ट्रेट अदालत में इस मामले की सुनवाई की गई। आरोपी लोग यह सिद्ध नहीं कर पाए कि वह ठेकेदार के लोग हैं। उनके पास न तो वर्दी थी और न ही पहचान पत्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-16 में अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वाले बजरंगी साहनी, सोनू कुमार झा, सिंतू कुमार झा, श्याम बिहारी, निरंजन झा, मुकेश कुमार, मंतू कुमार झा व चंदन कुमार को सेक्टर-16 व सेक्टर-58 में रमेश यादव , महेंद्र व प्रमोद को अवैध वसूली का दोषी पाया। डीएम ने इनको 6 माह के लिए जिला से बाहर करने का फैसला सुना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed