{"_id":"5be4cffbbdec2269945ca7b5","slug":"201541722107-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स का कहर, दिया दो बड़ी वारदातों को अंजाम, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स का कहर, दिया दो बड़ी वारदातों को अंजाम, पुलिस कर रही जांच
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार बदमाशों ने दिवाली पर भी दो बड़ी लूट की वारदात अंजाम दी। सेक्टर-33 में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री के आवास के बाहर भाजपा नेता की मां व पत्नी से बदमाशों ने लाखों के जेवर लूट लिए। वहीं, सेक्टर-62 के पास बिल्डर को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, राजेंद्र नगर दिल्ली निवासी मनोज सिंह चौहान भाजपा किसान युवा मोर्चा के कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वह बुधवार शाम को पत्नी व मां के साथ अनिल शास्त्री के सेक्टर-33 स्थित घर आए थे। मनोज ने कार अनिल के घर के बाहर खड़ी कर दी और पत्नी व मां को कार में ही बैठने को कहा।
इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और दोनों महिलाओं पर पिस्टल तान दी। मनोज की पत्नी अंजली ने बताया कि बदमाशों ने उनसे मंगल सूत्र, घड़ी और कान की बाली निकलवा ली। सास से दो अंगुठी और हाथ के सोने के कंगन लूट लिए। मनोज ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कार सवार बिल्डर से लूटी छह लाख की ज्वेलरी
सर्फाबाद निवासी बिल्डर पिंटू यादव बुधवार शाम को ससुराल नवादा मिठाई लेकर गए थे। वापसी में सेक्टर-62 में धीमी गति से वह चलती कार में मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
बदमाशों ने कार रुकवाकर उनसे सोने की चेन व चार अंगूठियां लूट लीं। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लूटी गई ज्वेलरी की कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। सेक्टर-58 की पुलिस जांच कर रही है।
'दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। बदमाशों के कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'
-सुधा सिंह, एसपी सिटी