{"_id":"5b69d1824f1c1b913e8b5b51","slug":"201533661570-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से चाकू के बल पर की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से चाकू के बल पर की लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर-19 में एक मकान का ताला तोड़कर तीन चोर अंदर घुस आए। घटना को अंजाम देते समय मकान मालकिन आई तो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उसे चुप करा दिया और करीब 70 हजार रुपये व डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। घटना की शिकायत सेक्टर-20 पुलिस से कर दी है। हालांकि पुलिस मामला चोरी का बता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-19 में दलवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को दलवीर की पत्नी सीमा घर का ताला लगाकर बच्चों को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी। जबकि दलवीर काम पर गए हुए थे। घर पर ताला लगा देख तीन चोर घुस आए। चोर अभी कुछ ही सामान समेट पाए थे कि सीमा घर वापस आ गई। चोरों को देखकर पीड़िता ने शोर मचाया तो एक चोर ने उसे चाकू दिखाते हुए गला काट देने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
बदमाश मौके से करीब 70 हजार रुपये व डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। घर के बाहर तीन बाइकों पर खडे़ युवक इन चोरों को अपने साथ बैठाकर ले गए। यह पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की पड़ताल की जा रही है। फुटेज में स्पष्ट होने पर चोरी या लूट का पता चल सकेगा। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन