फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   थाने बनने की प्रक्रिया में आई तेजी

थाने बनने की प्रक्रिया में आई तेजी

Tue, 07 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
थाने बनने की प्रक्रिया में आई तेजी
जिले में आठ नए थानों की प्रक्रिया में आई तेजी
विज्ञापन

- प्राधिकरण थानों के लिए जमीन तो देगा लेकिन निर्माण से खींचे हाथ
- कानून व्यवस्था को लेकर मिली थी पुलिस को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। प्रदेश स्तर पर हुई अपराध की समीक्षा में नोएडा पुलिस को कानून व्यवस्था सुधारने के लिए चेतावनी दी गई थी। मगर थाने और सुरक्षाकर्मी कम होने की जानकारी दी गई तो जिले में थाने बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। तत्परता दिखाते हुए सोमवार को शासन स्तर से थानों की जानकारी मांगी गई है जिसमें पूछा गया है कि कौन-कौन सा थाना किस विधानसभा में पड़ता है। इसके अलावा थानों के लिए जमीन है या नहीं। इन सभी की जानकारी दे दी गई है। दरअसल, अभी तक तो व्यवस्था यही थी कि प्राधिकरण जमीन देेने के साथ ही थाने की बिल्डिंग भी बनाकर देता था, मगर अब प्राधिकरण आर्थिक हालत ठीक न होने से निर्माण कराने की स्थिति में नहीं है।
दरअसल, शासन में कानून व्यवस्था को लेकर पिछले सप्ताह समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें नोएडा समेत कई जिलों को चेतावनी जारी की गई थी। मगर जब नोएडा पुलिस ने बताया कि यहां पर आबादी के अनुसार थाने और सुरक्षा कर्मी नहीं हैं तो इस पर शासन में विचार हुआ। शासन की ओर से तत्परता दिखाते हुए आला अधिकारियों ने नोएडा में थाने बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को आलाधिकारियों ने नोएडा के अफसरों से जानकारी मांगी। जिसमें बताया गया कि कुछ समय पहले शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। इनमें दादरी विधानसभा में एनटीपीसी और सेक्टर-142 है, जबकि नोएडा विधानसभा में 106, 115, सेक्टर-63, सेक्टर-48, ओखला और फेस-वन थानों के नाम से प्रस्ताव गया था।
विज्ञापन

शासन से जानकारी मांगी गई कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जमीन दे देंगे क्या, इस पर अधिकारियों ने प्राधिकरण अफसरों से बात की तो उन्होंने जमीन देने के लिए तो हामी भर ली है लेकिन थानों का निर्माण कराने को लेकर हाथ पीछे खींच लिए हैं। हालांकि प्रदेशभर में इस समय करीब साढे़ 1400 थाने हैं और करीब इतने ही प्रस्तावित हैं। मगर इनके लिए इतना फंड न होने के कारण फिलहाल दो शहर और दो ग्रामीण क्षेत्र में थाने बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आठ थाने बनाए जाने का प्रस्ताव है। जिसके बारे में शासन से जानकारी मांगी गई थी और जमीन देने के लिए प्राधिकरण अधिकारी ने हामी भर ली है।
- अरुण कुमार सिंह, एसपी सिटी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed