फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़ित पक्ष पर हमला

छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़ित पक्ष पर हमला

Wed, 01 May 2019 03:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़ित पक्ष पर हमला
छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़ित पक्ष पर हमला
विज्ञापन


आरोपियों ने लाठी-डंडे से किया युवती के परिजन पर हमला
युवती के दो चाचा हुए घायल, चार पर एफआईआर दर्ज हुई

अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम युवती से छेड़छाड़ को लेकर जमकर बवाल हुआ। परिवारवालों के विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें युवती के दो चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी की गई, हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस 4 लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक रामपुर बांगर गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि सोमवार देर शाम उनकी भतीजी खेत से घर आ रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही युवक सोनू ने उससे छेड़छाड़ की और जबरन खेत की ओर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर युवती की पिटाई कर दी। पीड़िता के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर सोनू भाग गया। घर पहुंचकर युवती ने इसकी जानकारी दी। पीड़िता के परिजन जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो सोनू के परिजनों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें युवती के दो चाचा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडिता पक्ष की तहरीर पर सोनू, आकाश, गौरव व राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव के सूत्रों ने जानकारी दी है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। इससे पहले भी विवाद का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

---
युवती से छेड़छाड़ और परिजन से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग नहीं की गई है। पीड़िता पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अशोक वेंकट के एएसपी/कोतवाली प्रभारी रबूपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed