फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बजरंगबली को अपमानित करने वाले गिरफ्तार

बजरंगबली को अपमानित करने वाले गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2019 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
बजरंगबली को अपमानित करने वाले गिरफ्तार
आंबेडकर के पैरों में बजरंग बली को दिखाया, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


नोएडा। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के पैरों में बजरंग बली को झुका हुआ दिखाकर फोटो सोशल मीडिया पर डालने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों ने फोटो व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक पर डाल दी थी। इसके बाद कई लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आईटी एक्ट के मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि झुंडपुरा के दो युवकों ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर दी थी। इसमें बजरंग बली को आंबेडकर के पैरों पर झुका हुआ व जय भीम बोलते हुए दर्शाया गया था। इस पोस्ट को देखकर लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। पुलिस जांच के बाद आरोपी अमित पुत्र लोटूराम और अमित पुत्र रामपाल के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 में केस दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपियों को मंगलवार सुबह झुंडपुरा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजरंग बली को दलित बताया था। इसी कारण उन्होंने आंबेडकर को भगवान का दर्जा देने के लिए यह पोस्ट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed