{"_id":"5b58a67d4f1c1b51748b704b","slug":"171532536445-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे गिरफ्तार
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो--------
लूटपाट और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 5 गिरफ्तार
- पूर्व प्रधान का बेटा है मुख्य आरोपी, दर्ज हैं 19 मामले
- वाहनों में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। वाहनों में लिफ्ट देकर लूटने वाले और वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को मंगलवार रात को ककराला पुश्ते से गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से दो कार, 3 पिस्टल और 2 चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान गेझा निवासी विपिन उर्फ बोना, कपिल त्यागी और बलविंदर, सदरपुर निवासी विशाल पंडित और असगरपुर निवासी मुस्तकीम उर्फ मुक्की के रूप में हुई है। सभी आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं।
सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि फेज-दो इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि ककराला पुश्ते के पास कुछ युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। पुलिस ने एक तरफ से फोर्स भेजी और दूसरी ओर से वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। चेकिंग के दौरान आरोपितों से कार के कागज मांगे तो वह घबरा गए और नीचे उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उनको दबोच लिया। सख्ती से तलाशी ली गई तो बिना लाइसेंस की 3 पिस्टल और दो चाकू बरामद हुए। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने 150 से अधिक शटरिंग पाइप भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना विपिन उर्फ बोना गेझा के पूर्व प्रधान करतार का बेटा है। सीओ ने बताया कि विपिन उर्फ बोना पर नोएडा के अलग-अलग थानों में 19 मामले दर्ज हैं। जबकि विशाल पंडित पर 14, मुस्तकीम पर 8 और बलविंदर पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।