फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   डेबिट कार्ड बदलकर 5

डेबिट कार्ड बदलकर 5

Sat, 25 May 2019 09:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर 5
डेबिट कार्ड बदलकर 5800 की शराब खरीदी और 9 हजार निकाले
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे के एटीएम बूथ पर सक्रिय गिरोह पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पूर्व में कई मामले सामने आने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बुधवार को भी ठगों ने एक युवक का डेबिट कार्ड बदलकर 5800 रुपये की शराब और 9 हजार रुपये नकद निकाल लिये। वहीं, मामले में कार्रवाई को लेकर पीड़ित तीन दिन से सूरजपुर कोतवाली के चक्कर लगा रहा है।
सूरजपुर कस्बे में किराये के मकान में रहने वाला सोनू मूलरूप से मथुरा का निवासी है। वह बीटा-1 सेक्टर स्थित एक युवक की कार चलाता है। सोनू ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे वह सूरजपुर घंटा चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गया था। आरोप है कि एटीएम में पहले से मौजूद दो लोगों ने मदद करने के बहाने पिन पूछ लिया और फिर कार्ड बदलकर भाग गए। कुछ देर बाद ही उसके कार्ड से एक वाइन शॉप से 5800 रुपये की शराब खरीदने का मैसेज आया। इसके कुछ देर बाद ग्रेटर नोएडा के एक एटीएम बूथ से 9 हजार रुपये नकद निकाल लिए गए। सोनू ने हेल्पलाइन पर कॉल कर कार्ड ब्लॉक करा दिया और सूरजपुर कोतवाली पहुंचा लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि कोतवाली पुलिस उसे यह कहकर टरका रही है कि मामले में बैंक कार्रवाई करेगा। पुलिस का इससे कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

------------
साइबर ठगों ने खाते से 10 हजार निकाले
नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के खाते से उस समय 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित भागकर एटीएम पर गया तो वहां भी कोई नहीं मिला। पीड़ित ने पहले कार्ड ब्लाक कराया। इसके बाद मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 में दी। पीड़ित ओमपाल नोएडा के सेक्टर- 45 स्थित सदरपुर कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि शनिवार दोपहर कॉलोनी के ही एटीएम बूथ से 6 हजार रुपये निकाले थे। कुछ देर बाद 10 हजार रुपये और निकलने का मैसेज मोबाइल पर आया। जिस पर उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed