फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लूट की वारदातों के लिए मोटरसाइकिल किराए पर देता था

लूट की वारदातों के लिए मोटरसाइकिल किराए पर देता था

Thu, 13 Dec 2018 06:31 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
लूट की वारदातों के लिए मोटरसाइकिल किराए पर देता था
महिला की अंगुलियां काटकर
विज्ञापन

पर्स लूटने वाले तीन दबोचे
एक लूट की वारदात के लिए बाइक किराए पर देता था, लूट के माल से लेता था बराबर हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। साकेत थाना पुलिस ने महिला की अंगुलियां काटकर पर्स लूटने वाले तीन बदमाशों को दबोचा है। इनमें एक लूट की वारदात के लिए बाइक किराए पर देता था। बदले में वह लूट के माल में बराबर का हिस्सा लेता था। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने लूट के आठ मामले सुलझाने का दावा किया है।

दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार के अनुसार, संगम विहार निवासी शालिनी गर्ग (43) के जेठ मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। 10 दिसंबर को वह उन्हें देखने जा रही थीं। साकेत थाना इलाके में प्रेस एन्क्लेव रोड पर ऑटो में जा रही थीं। बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीनने की कोशिश की तो शालिनी ने विरोध किया। बदमाशों ने उनके हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया। इससे उनकी तीन अंगुलियां काफी हद तक कट गई थीं। इसके बाद दोनों बदमाश शालिनी का पर्स छीनकर ले गए। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल फोन व सोने की चेन थी। साकेत थानाध्यक्ष केशव माथुर की देखरेख में एसआई अमर सिंह मीणा की टीम ने जांच के बाद मदनगीर निवासी नवीन उर्फ अन्ना (22) और पंचशील पार्क निवासी शिवम (19) को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद बाइक मालिक मनोज (21) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वारदात के समय नंबर प्लेट से दो या एक अंक हटा देते थे। बदमाशों को रिमांड पर लिया गया है। नवीन उर्फ अन्ना हाल ही में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed