फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किताबों का बॉक्स उठाकर ले गए प्राधिकरणकर्मी

किताबों का बॉक्स उठाकर ले गए प्राधिकरणकर्मी

Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
किताबों का बॉक्स उठाकर ले गए प्राधिकरणकर्मी

विज्ञापन

फोटो
किताबों का बॉक्स उठाकर ले गए प्राधिकरणकर्मी
ट्रैफिक बाधित होने का दिया हवाला, गरीब बच्चों को मिल रही थी निशुल्क किताबें
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क किताब का लाभ देने के लिए परी चौक पर लगाए गए बॉक्स को प्राधिकरण का अतिक्रमण दस्ता उठा ले गया। नाराज युवक कलेक्ट्रेट में ही स्टॉल लगाकर धरने पर बैठ गए। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। वहीं, प्राधिकरण कर्मियों ने बताया कि यातायात बाधित होने की वजह से यह कदम उठाया गया है।

राघवेंद्र कुमार ने बताया कि परी चौक पर सात नवंबर को बुक बॉक्स का उद्घाटन सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह ने किया था। यहां हर रोज स्टॉल लगाकर गरीब बच्चों को निशुल्क किताबें पढ़ने के लिए दी जाती हैं। पांच साल से वह लोगों से किताबें दान में लेते हैं। फिर जरूरतमंद बच्चों को देते हैं। वहीं, शुक्रवार को प्राधिकरण के कर्मचारी किताबों का बॉक्स उठाकर ले गए। जिसकी वजह से आज बच्चों को किताबें नहीं मिलीं। जिसके बाद सुबह दस बजे किताबों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना दिया। वहीं, युवकों ने ग्रेटर नोएडा और नोएडा के सरकारी दफ्तरों के बाहर स्टॉल लगाने की अनुमति दिलाने और प्राधिकरण के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed