{"_id":"5bfdf0b1bdec2241563e3ef0","slug":"15433689266-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार से लापता कॉल सेंटर चालक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुक्रवार से लापता कॉल सेंटर चालक की हत्या
Updated Wed, 28 Nov 2018 07:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव::
लापता कॉल सेंटर के चालक की हत्या
- शुक्रवार से लापता था युवक, मंगलवार को घर के पास झाड़ियों में मिला शव
- बहन ने भाई के शव की तलाश की, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली इलाके में शुक्रवार से लापता कॉल सेंटर के एक कार चालक की हत्या कर बदमाशों ने उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियाें में फेंक दिया। मंगलवार सुबह शव बरामद किया गया। आरोपियों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया था। हाथ में बंधे धागे और टैटू से शव की पहचान रंजीत कुमार (28) के रूप में की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रंजीत परिवार के साथ समयपुर बादली के यादव नगर में रहता था। परिवार में पिता विनोद कुमार मां और छोटी बहन पूजा है। विनोद फैक्टरी में काम करता था। लेकिन पैर में तकलीफ होने की वजह से वह घर में ही रहता था। रंजीत गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर में कार चलाता था। कार करण के नाम पर रजिस्टर्ड है। 12 दिसंबर को पूजा की शादी होने वाली थी। रंजीत बहन की शादी की तैयारी में जुटा था।
परिवार वालों के मुताबिक रंजीत अकसर देर से घर पहुंचता था। शुक्रवार देर रात तक जब वह नहीं आया तो उसकी बहन के मोबाइल पर फोन किया। उसका मोबाइल बंद था। अगले दिन जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने समयपुर बादली थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
-----
बहन ने तलाश की भाई की लाश
परिवार वालों ने बताया कि पुलिस ने रंजीत के फोन नंबर की जांच की, जिसमें पता चला कि शुक्रवार रात उसका लोकेशन घर के पास था। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने घरवालों को कहा कि वह अपने स्तर पर उसकी तलाश करें। मंगलवार को पूजा अपने दोस्त के साथ यादव नगर स्थित रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में अपने भाई के मोबाइल फोन की तलाश कर रही थी। काफी तलाश के बाद उसे भाई का टूटा मोबाइल फोन मिला। कुछ दूरी पर उसे झाड़ियों में बाल दिखाई दिये। जब वह पास पहुंची तो जमीन में रंजीत का शव गड़ा मिला। उसके चेहरे को कुचला गया था, उसके आंख बाहर निकले हुए थे। पूजा ने उसके हाथ में पहने धागा और टैटू से उसकी पहचान की।
------
लड़की से दोस्ती की बात आयी सामने
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि रंजीत की इलाके में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। वह अकसर उससे फोन पर बात करता था। शुक्रवार रात रंजीत की उस लड़की से बात हुई थी। जांच में खुलासा हुआ है कि रंजीत ने घर पहुंचने के बाद लड़की को फोन करने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।