{"_id":"5bea19abbdec22693e5a4994","slug":"15420686033-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-एनसीआर में वारदात करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली के ध्यानार्थ
लूटपाट और चोरी करने वाले पांच बदमाश धरे
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र से पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट-चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से नकदी, अंगूठी व मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी कार का शीशा तोड़कर उसमें से सामान चुराने में भी माहिर हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि खैरपुर गोलचक्कर के समीप से बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान आकाश निवासी दनकौर, आबिद निवासी जलपुरा, राशिद निवासी बुलंदशहर व दीपक, लोकेश निवासी बिसरख के रूप में हुई है। बदमाशों के खिलाफ नोएडा-ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में लूट व चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं। ब्यूरो