{"_id":"5bea1986bdec22695176b1e6","slug":"15420685651655-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रो कार से 55 पेटी शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रो कार से 55 पेटी शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के लिए भी
55 पेटी अवैध शराब ले जा रहा युवक गिरफ्तार
दादरी। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि जीटी रोड के गांव लुहारली के पास रविवार रात वाहनों की चेकिंग के दौरान सेंट्रो कार से आ रहे ओमी उर्फ ओमिंद्र निवासी सांवली सिकंद्राबाद को रोका गया। कार में रविंद्र व गौरव भी थे। पुलिस को देखकर रविंद्र व गौरव फरार हो गए। पुलिस ने ओमिंद्र को पकड़ लिया। तलाशी में सेंट्रो कार से 55 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई। ओमी व फरार साथियों पर पहले से कोतवाली में मामले दर्ज हैं। उधर, नगर के पुराना कठैड़ा रोड पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर लूट की फिराक में घूम रहे गुलफाम, शहजाद, सुनील कुमार, शहजाद, पंकज छावड़ व सोनू को गिरफ्तार किया। उनसे एक तमंचा व दो चाकू बरामद हुए। मोहल्ला न्यादर गंज से शांति भंग करने के आरोप में दुष्यंत, फरमान, राहुल, अजय कुमार, नरेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो