{"_id":"5bea1882bdec226999177b7b","slug":"154206830615-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड नहीं देने पर कार सवार युवक को चाकू गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड नहीं देने पर कार सवार युवक को चाकू गोदा
Updated Tue, 13 Nov 2018 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड नहीं देने पर कार सवार युवक को चाकू गोदा
पुलिस पीड़ितों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हरिनगर इलाके में साइड देने को लेकर हुए विवाद में कार सवारों ने दो युवकों को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान रिक्की और चमनजीत के रूप में हुई है। रिक्की के पेट व कुल्हे में चाकू लगे हैं जबकि चमनजीत के हाथ पर चाकू लगा है। पुलिस पीड़ितों के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
फतेहनगर निवासी चमनजीत ने पुलिस को बताया कि उसका जेल रोड पर चिकन शॉप है। 10 नवंबर की रात दुकानबंद करने के बाद वह दोस्त जगमीत व रिक्की के साथ घूमने के लिए निकला। रिक्की अपनी कार में सवार था। जबकि चमनजीत व जगमीत स्कूटी पर थे। फतेह नगर के पास रिक्की की एक आई 20 पर सवार युवकों से साइड लेने को लेकर कहासुनी हो गई। आई 20 कार में सवार चार युवक नीचे उतरे और रिक्की को कार से खींचकर उसकी पिटाई करने लगे। एक युवक उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह देखकर चमनजीत वहां पहुंचकर बीच बचाव करने लगा। युवकों ने चमनजीत की भी पिटाई करने के बाद उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।