फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला ने युवती के साथ बहादुरी से झपटमार को दबोचा,चाकू मारकर फरार हुआ

महिला ने युवती के साथ बहादुरी से झपटमार को दबोचा,चाकू मारकर फरार हुआ

Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
महिला ने युवती के साथ बहादुरी से झपटमार को दबोचा,चाकू मारकर फरार हुआ
सीआर पार्क की घटना :
विज्ञापन

महिला ने झपटमार को दबोचा, फिर लोगों को चाकू मार फरार
- चाकू लगने से तीन लोग हुए घायल, दो अस्पताल में भर्ती
- महिला का पर्स छीनकर भाग रहा था झपटमार
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। चितरंजन पार्क इलाके में महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बदमाश को महिला व उसकी दोस्त ने पीछा कर दबोच लिया। भागते हुए बदमाश की बाइक स्लीप हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाश की पीटना शुरू कर दिया, लेकिन बदमाश तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गया। दो घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि शुक्रवार शाम तक बदमाश का सुराग हाथ नहीं लगा था।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना दिनेशपुर, नैनीताल उत्तराखंड निवासी रेखा डीडीए फ्लैट्स कॉलकाजी में अपनी दोस्त अंजली के साथ रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह अंजली के साथ घर लौट रही थी। जब वह मकान नंबर ई-1001 सीआर पार्क पहुंची तो वहां मौजूद रेहड़ी से फल खरीदने लगी। इसी दौरान गोविंदपुरी की तरफ से एक बाइक पर बदमाश आया और उसका पर्स छीन लिया। पर्स छीनकर बदमाश भागने लगा। रेखा व अंजली भी उसका दौड़ते हुए पीछा करने लगी। कुछ दूर जाकर बदमाश की बाइक स्लीप हो गई और वह गिर पड़ा। रेखा व अंजली ने उसे पकड़ लिया। तभी मौके पर कुछ स्थानीय लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने बदमाश की पिटाई करना शुरू कर दिया। ऐसे में बदमाश ने चाकू निकाला और लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। चाकू लगने से गोकलपुरी निवासी आदिल अहमद व जमरूदपुर निवासी सुरेश चौधरी ज्यादा घायल हो गए। रेखा भी मामूली रूप से घायल हुई है। बदमाश को पकड़ने के लिए चितरंजन पार्क थाना पुलिस की आधा दर्जन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed