{"_id":"5bdcdf2abdec2269377f78f4","slug":"154120166412-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले को धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे सुरक्षा बल ने रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले को धरा
Updated Sat, 03 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाले को दबोचा
-अब तक 60 लाख रुपये कीमत की टिकट बेच चुका है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली और छठ पर रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने दलालों पर नकेल कसने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने कई जगहों पर छापेमारी की है। शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल ने कीर्ति नगर स्थित एक ट्रैवल एजेंसी पर छापा मारा। यहां से पुलिस को पचास ई-टिकट मिले हैं। जो 183 यात्रियों की है। इन टिकटों की कीमत 1,63,151 रुपये आंकी गई है। यहां से पुलिस को 12 फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं, जिसके जरिए ई-टिकट बनाते थे।
रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जतिंदर छाबड़ा के रूप में हुई है। आरोपी अब तक 60 लाख रुपये की टिकटों की कालाबाजारी कर चुका है। रेलवे सुरक्षा बल ने आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सीनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल की ओर से टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ मिशन तत्काल के तहत कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व रेलवे सुरक्षा बल ने बाराखंभा स्थित स्टेटसमैन हाउस स्थित एक ट्रैवल एजेंसी में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान अमित चोपड़ा और एकम सिंह के रूप में हुई। यहां से पुलिस ने 39 लाइव ई टिकट बरामद की थी, जिसकी कीमत 1 लाख 36 हजार रुपये थी। जांच में पता चला कि आरोपी अब तक 12 लाख 60 हजार की ई-टिकट बेच चुके हैं।