{"_id":"5bda4a22bdec221a020c5452","slug":"154103244116-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में छापा मारकर नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरुग्राम में छापा मारकर नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 01 Nov 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
शराब की बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉलेज पार्क थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने शराब की तस्करी में जुटे मां और बेटी समेत एक परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी कार से 30 पेटी नकली शराब बरामद की है। टीम ने चारों की निशानदेही पर गुरुग्राम के पालम विहार में छापेमारी कर नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन
फैक्ट्री से शराब से भरी 2000 बोतलें, बार कोड, क्यूआर कोड के स्टीकर, ड्रम में भरी 200 लीटर शराब समेत लेवल व अन्य सामान बरामद हुए हैं। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी बुलंदशहर निवासी वीरपाल फरार हो गया। नकली शराब गुरुग्राम से ले जाकर बुलंदशहर में ठेको पर बेची जाती थी।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि आबकारी विभाग ने मंगलवार शाम 7 बजे परी चौक पर स्विफ्ट डिजायर कार के साथ 30 पेटी देशी शराब पकड़ी। मौके पर पकड़े गए चारों की पहचान तिलक राज भाटिया, पत्नी ममता, बेटा प्रिंस भाटिया और बेटी अनमोल भाटिया के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वे शराब गुरुग्राम से ला रहे थे। लेकिन उस पर उत्तर प्रदेश के बारकोड और क्यूआर कोड लगे हुए थे।
विज्ञापन
बारकोड को स्कैन करने पर वेब डिस्टलरी से 31 मई 18 को शराब की बोतल डिस्पैच किए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने जब वेब डिस्टलरी के एसीओ आसवनी से बात की तो पता चला कि स्टीकर फर्जी थे। अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ उन्होंने सारी बात बता दी।
इसके बाद आबकारी और नॉलेज पार्क पुलिस की संयुक्त टीम ने रात में ही गुरुग्राम के पालम विहार में फैक्ट्री पर दबिश देकर नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। फैक्ट्री में करीब शराब से भरी दो हजार बोतलें, ड्रम में भरी 200 लीटर नकली शराब, पांच हजार खाली बोतलें, ढक्कन, शराब पैकिंग मशीन, ड्रम और कंटेनर, बार कोड, क्यूआर कोड के साथ मिस इंडिया ब्रांड के लेवल, सीलिंग मशीन आदि बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक मामले का मुख्य अभियुक्त वीरपाल के घर पर दबिश दी गई थी। लेकिन वह मौके से फरार हो चुका था। कोतवाली नॉलेज पार्क प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि परी चौक पर जो शराब पकड़ी गई है वह भी बुलंदशहर ले जाई जा रही थी। मामले में शामिल गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।