{"_id":"5bda42a5bdec22699b1496e2","slug":"154103052519-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी के दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी के दौरान कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार
Updated Thu, 01 Nov 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबर उत्तराखंड के लिए जरूरी
पेशी के लिए लाए कुख्यात को
पुलिसवाले ले गए घर, फरार
दो पुलिसवाले मिले झड़ौदा कलां के घर में बंद, परिजनों ने दी पुलिस को भागने की सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तराखंड से पेशी के लिए राजस्थान ले जाए जा रहे विचाराधीन कैदी कुख्यात प्रवीण डागर (24) को पुलिसवाले उसके घर झड़ौदा कलां लेकर पहुंच गए। यहां वह पुलिसवालों को चकमा देकर फरार हो गया। उत्तराखंड पुलिस की शिकायत पर दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में प्रवीण के परिजन और उत्तराखंड पुलिस के जवान शक के घेरे में हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रवीण पर दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह हरिद्वार की जेल में बंद है। राजस्थान के एक मामले में उसकी तारीख थी। चार पुलिसकर्मियों की टीम उसे लेकर राजस्थान गई थी। वहां से मंगलवार को पुलिसवाले उसे बिना इजाजत दिल्ली में उसके झड़ौदा कलां स्थित घर पर ले गए। सिर्फ दो ही पुलिसकर्मी ही उसे घर लेकर गए थे। इस बीच, रात करीब 3:00 बजे प्रवीण के ही परिवार ने पीसीआर को कॉल कर उसके भाग जाने की सूचना दिल्ली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो उत्तराखंड के दोनों पुलिसकर्मी कमरे में बंद मिले। दिल्ली पुलिस आशंका जता रही है कि परिजनों ने दोनों पुलिसकर्मियों को कमरे में बंद कर प्रवीण को खुद भगाया। इसके बाद खुद इसकी सूचना पुलिस को दी।