{"_id":"5bd7aa02bdec2269637c1ebb","slug":"154086037916-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई बीटेक की, कर रहा था ठगी, गिरफ्तार
- बीमा पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देकर करता था वारदात
- एक शख्स से की 20 लाख रुपये की ठगी, उत्तम नगर से पकड़ा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला के साइबर सेल ने बीमा पॉलिसी पर लोन दिलवाने का झांसा देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान मोहन गार्डन निवासी अनूप कुमार कुशवाहा (27) के रूप में की गई है। आरोपी भोपाल के एक संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर चुका है। उसके पास से लैपटॉप, छह वॉकी टॉकी फोन, कई क्रेडिट कार्ड, पांच मोबाइल, फर्जी लोन स्वीकृति के कागजात, दो फर्जी पैन कार्ड, दो फर्जी पहचान पत्र और पासबुक बरामद किए गए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के अुनसार जनकपुरी थाने को 22 अक्तूबर को शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके पास सूरज कुमार नाम के युवक का फोन आया। उसने नए पॉलिसी लेने पर 50 लाख के लोन दिलवाने की बात कही। सूरज ने आरोपी से बीमा करा लिया। जब लोन की बात आई तो आरोपी ने उसे एक और पॉलिसी लेने को कहा। पीड़ित ने अपने भाई के नाम से दूसरी पॉलिसी भी ले लिया, फिर भी उसे लोन नहीं मिला। इस दरम्यान पीड़ित आरोपी को 20 लाख रुपये दे चुके थे। मामले की जांच कर रहे साइबर सेल के निरीक्षक मनोज कुमार की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए 26 अक्तूबर को आरोपी को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया।
यह हुआ खुलासा
जांच में पता चला कि आरोपी कई बीमा कंपनियों का डाटा जमा कर रखा था। इसके जरिए वह लोगों को फोन करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भोपाल के एक संस्थान से मेकेनिकल से बीटेक कर चुका है। ठगी में उसका भाई भी उसका सहयोग कर रहा था, जिसे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।