{"_id":"5bd7a9f0bdec22695c1f5cc8","slug":"1540860361425-25-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25-25 हजार के इनामी तीन हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25-25 हजार के इनामी तीन हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के विवाद में हत्या
करने वाले तीन गिरफ्तार
पुलिस ने रखा था 25-25 हजार का इनाम, आठ आरोपी पहले ही चढ़ चुके हैं हत्थे
- 25 अगस्त को घर में घुसकर किया था कत्ल, एक आरोपी अब भी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। किक्रेट मैच के दौरान हुए विवाद में जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में 25 अगस्त को घर में घुसकर हुई रिजवान की हत्या के तीन मुख्य आरोपियों जब्बार, शाहरुख, खालिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध रायफल और 2 तमंचे मिले हैं। इस केस में आठ आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। अब भी 25 हजार का इनामी अब्बास फरार है।
एसपी देहात विनीत जायसवाल ने बताया कि 25 अगस्त को जारचा कोतवाली क्षेत्र के कलौंदा गांव में क्रिकेट खेलते समय दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर रिजवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने परिवार के अन्य लोगों पर भी हमला किया था और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 12 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया था, जिनमें से आठ आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वारदात के चार मुख्य आरोपी फरार थे। इन तीनों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। इन पर पहले से संगीन केस दर्ज हैं। इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी।