फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विदेशी लड़की केसाथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं

विदेशी लड़की केसाथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं

Tue, 30 Oct 2018 05:08 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
विदेशी लड़की केसाथ छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं
विदेशी लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार नहीं
विज्ञापन

- एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत दोस्त के घर ठहरी थी विदेशी लड़की

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । नेबसराय थाना इलाके में विदेशी लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी व्यवसायी को सोमवार शाम तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मामला पिछले सप्ताह का है। नेबसराय थाने की आधा दर्जन टीमें आरोपी व्यवसायी की तलाश कर रही हैं। पीड़िता कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराकर अपने देश वापस लौट चुकी है।

स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस से आई लड़की (16) दिल्ली में अपने दोस्त के घर ठहरी थी। दक्षिण दिल्ली के नामी स्कूल में प्रोग्राम था। दोस्त भी कुछ दिन पहले स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत फ्रांस गई थी। फ्रांस में उसकी पीड़ित लड़की से दोस्ती हुई थी। पुलिस के अनुसार विदेशी लड़की जब दोस्त के घर ठहरी हुई थी तो उसकी महिला दोस्त के पिता (56) ने उसके साथ अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। पीड़ित लड़की ने शोर मचाया तो उसकी दोस्त कमरे में पहुंची। तब तक उसका पिता फरार हो गया। लड़की ने इसकी शिकायत स्कूल के साथ-साथ नेबसराय थाने में की। पुलिस ने पोक्सो व अन्य धाराओं में 23 अक्तूबर को मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित लड़की के धारा 164 के तहत बयान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed