फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   निजी अंग के जरिए युवक के पेट में प्रेशर पाइप से भरी हवा, अंतरी फटी

निजी अंग के जरिए युवक के पेट में प्रेशर पाइप से भरी हवा, अंतरी फटी

Mon, 29 Oct 2018 06:16 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 06:16 AM IST
विज्ञापन
निजी अंग के जरिए युवक के पेट में प्रेशर पाइप से भरी हवा, अंतरी फटी
नोट : दो खबर में है। नीचे की खबर सोनीपत से जुड़ी है।
विज्ञापन


युवक के निजी अंग में प्रेशर पाइप से भरी हवा, फटी आंतें

- दोस्त ने मजाक में दिया घटना को अंजाम
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
- इलाज के बाद पीड़ित की हालत में सुधार

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मियांवाली नगर इलाके में स्थित जूते की फैक्टरी में एक ने दोस्त ने मजाक में युवक के निजी अंग में प्रेशर पंप लगाकर हवा भर दी, जिससे पीड़ित की तबियत बिगड़ गई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि हवा भरे जाने से उसकी आंतें फट गईं हैं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना 25 अक्तूबर की है। पुलिस को महाराजा अग्रसेन अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक को किसी ने निजी अंग के जरिए पेट में हवा भर दी है, जिससे उसकी आंत फट गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंची, जहां पीड़ित मंगोलपुरी निवासी हरजीत (बदला हुआ नाम)का इलाज चल रहा था। जांच में पुलिस को पता चला कि सरबजीत उद्योग नगर स्थित जूते की फैक्टरी में काम करता है। काम करने के दौरान उसका दोस्त राहुल उसके निजी अंग में प्रेशर पाइप डालकर उसके पेट में हवा भर दी। जब हरजीत की तबियत बिगड़ने लगी तो आरोपी राहुल घबराकर भाग गया। अन्य कर्मचारियों ने हरजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार हरजीत की हालत में अब सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

------
कारपोरेशन बैंक डकैती मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। छावला इलाके में स्थित कारपोरेशन बैंक में कैशियर की हत्या कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को पीरागढ़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी सचिन अंटिल के रूप में हुई है। आरोपी के पास से लूट की कुछ रकम बरामद की गई हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी जम्मू भाग गया था। लौटने के बाद रविवार को उसे दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि सचिन नशे का आदी है। वारदात वाले दिन वह नशे में था। पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल पुलिस वारदात के मास्टर माइंड रामलगन की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed