{"_id":"5ba40cec867a5520833a7461","slug":"153747784917-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरानी दिलाने के नाम पर ठगने वाले तीन धरे
नई दिल्ली। कीर्ति नगर थाना पुलिस ने नौकरानी दिलाने के नाम पर फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला शामिल है। पुलिस ने फर्जी रसीद और दो मोबाइल बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शहाबुद्दीन मौला, सिराजुल और झारखंड निवासी रजनी के रूप में हुई है। शहाबुद्दीन मास्टर माइंड है।
रमेश नगर निवासी शिकायतकर्ता को बच्चे की देखभाल के लिए नौकरानी की जरूरत थी। उसने जस्ट डायल के जरिये नौकरानी मुहैया करवाने वाली प्लेसमेंट एजेंसी से संपर्क किया। एक महिला समेत तीन लोग उसके घर आए। शहाबुद्दीन ने 20 हजार रुपये लिए और अपने साथ आई महिला को नौकरानी बताकर वहां छोड़ गया। दो दिन काम करने के बाद नौकरानी भी गायब हो गई। ब्यूरो