फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लड़की को दिल्ली में नौकरी के बहाने लाकर दुष्कर्म करने वाला धरा गया

लड़की को दिल्ली में नौकरी के बहाने लाकर दुष्कर्म करने वाला धरा गया

Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
लड़की को दिल्ली में नौकरी के बहाने लाकर दुष्कर्म करने वाला धरा गया
अलीगढ़ और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


नौकरी के बहाने नाबालिग से रेप का आरोपी काबू
नई दिल्ली। नौकरी दिलाने के बहाने गाजियाबाद से दिल्ली लाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पंजाबी बाग थाना पुलिस ने नांगलोई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान छोटेलाल के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर को पंजाबी बाग थाना पुलिस को एक लड़की के पार्क में लावारिस हालत में घूमने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस पार्क में पहुंची। लड़की की उम्र साढ़े 16 साल थी। उसने बताया कि वह मूलत: अलीगढ़ की रहने वाली है। उसकी तीन माह पहले 19 साल के युवक से शादी हुई है। कुछ दिन पहले दोनों काम की तलाश में अलीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे। ट्रेन में उनकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने उसके पति को नौकरी दिलाने की बात कही। उसने दंपती को गाजियाबाद में उतार लिया। आरोपी ने उसके पति की गाजियाबाद में नौकरी लगवा दी। एक दिन जब उसका पति काम पर गया था, तो आरोपी उसके घर पहुंचा और लड़की को काम दिलाने के बहाने से दिल्ली ले आया। पीड़िता को शकूरबस्ती स्थित एक झुग्गी में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। वह भटकते हुए पार्क में आ गई। ब्यूरो
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed