फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कनेक्शन नहीं जोडने पर बिजली मीटर रीडर को बनाया बंधक

कनेक्शन नहीं जोडने पर बिजली मीटर रीडर को बनाया बंधक

Wed, 12 Sep 2018 04:20 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन नहीं जोडने पर बिजली मीटर रीडर को बनाया बंधक
हेडिंग: कनेक्शन नहीं जोड़ने पर मीटर रीडर को बनाया बंधक
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर दो बड़े बकायेदारों ने दी वारदात अंजाम
पुलिस ने पीड़ित को छुड़ाया, दो बकायेदारों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। छपरौला गांव की अंबेडकर कॉलोनी में बिजली बिल बकायेदारों ने कनेक्शन नहीं जोड़ने पर मीटर रीडर को बंधक बना लिया। विरोध पर उसे पीटा भी गया। बादलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मीटर रीडर को छुड़ाया। बिजली अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार को बिजली विभाग के संविदा कर्मी ने दो बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए थे। मंगलवार को कर्मचारी शिवम मीटर से रीडिंग ले रहा था। आरोप है कि दोनों बकायेदारों ने उसे बंधक बना लिया और कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर शिवम से मारपीट की गई। पीड़ित ने बंधक बनाने की सूचना अधिकारी को फोन कर देकर आरोपियों से बात करवाई, लेकिन आरोपियों ने अधिकारी को भी अपशब्द कहे और कनेक्शन नहीं जोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी। बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम को मुक्त कराया। बिजली विभाग के एसडीओ मुकेश मुकीम ने बताया कि मीटर रीडर को कॉलोनी के दो बड़े दो बकायेदारों ने दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपी सोनू कुमार व प्रेम कुमार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

---------------
आरोपी युवकों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, कर्मचारी को बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक, बादलपुर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed