फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चांदनी चौक में ज्वेलर के कर्मचारी से 10 लाख के जेवरात लूटे

चांदनी चौक में ज्वेलर के कर्मचारी से 10 लाख के जेवरात लूटे

Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक में ज्वेलर के कर्मचारी से 10 लाख के जेवरात लूटे
ज्वेलर के कर्मचारी से 10 लाख के गहने लूटे
विज्ञापन

-वारदात के समय होलमार्क का निशान लगवाकर अपनी दुकान लौट रहा था कर्मचारी
-टाउन हॉल के पास युवक ने चाकू मारने की धमकी देकर जेवरात का बैग लूटा और हो गया फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चांदनी चौक इलाके में सोमवार रात ज्वेलर के एक कर्मचारी से बदमाश ने 10 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए। पीड़ित जेवरात पर होलमार्क का निशान लगवाकर अपनी दुकान लौट रहा था। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस वारदात में पीड़ित कर्मचारी की ही मिलीभगत की आशंका जता रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मुकेश परिवार के साथ गली नंबर-4 शास्त्री पार्क में रहता है। वह चांदनी चौक इलाके के कूचा महाजनी में चंदन ज्वेलर के पास काम करता है। उसके मालिक ने उसे 10 लाख से अधिक के जेवरात देकर होलमार्क का निशान लगवाने के लिए कटरा नील में भेजा था। रात करीब 8.30 बजे मुकेश दुकान पर लौट रहा था। इस बीच टाउन हॉल के पास एक युवक ने मुकेश से बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। डर की वजह से मुकेश ने बैग छोड़ दिया और बदमाश बैग लूटकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना पुलिस व अपने मालिक को दी। छानबीन के बाद पुलिस को मुकेश के बयानों पर शक हुआ। पुलिस उस पर ही लूटपाट में शामिल होने की आशंका जता रही है। हालांकि उसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लूट के दौरान बदमाशों ने चला दी गोली
नई दिल्ली। आनंद विहार के रामप्रस्थ इलाके में कार सवार तीन बदमाशों ने कार में जा रहे बिल्डर संजय और उसके दोस्त निखिल से लूटपाट की। बदमाशों ने उनकी चेन और अंगूठी उतरवा ली। मौके पर भीड़ जुटने लगी तो बदमाश हवा में दो गोली चलाकर फरार हो गए। संजय सोमवार रात अपने दोस्त निखिल के साथ कॉलोनी के गेट पर कार में बैठा था। इसी दौरान एक कार से दो बदमाश उतरे और उचाकू व पिस्टल दिखाकर दोनों को लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed