फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सिपाही ने करीब पांच किमी पीछा कर झपटमार को दबोचा

सिपाही ने करीब पांच किमी पीछा कर झपटमार को दबोचा

Tue, 04 Sep 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सिपाही ने करीब पांच किमी पीछा कर झपटमार को दबोचा
सिपाही ने पांच किमी पीछा कर झपटमार को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली इलाके में साथी के साथ मिलकर आधे घंटे में कर चुका था तीन वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना इलाके में एक सिपाही ने करीब पांच किमी पीछाकर एक बदमाश को दबोच लिया। जबकि बाइक पर सवार एक अन्य बदमाश फरार होने में कामयाब हो। बदमाश झपटमारी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे थे और आधा घंटे में तीन वारदातों को अंजाम दे चुके थे। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे हनुमान मंदिर, करोलबाग गोलचक्कर के पास प्रद्युम्न का मोबाइल छीन लिया था। शाहदरा निवासी प्रद्युम्न कोटा, राजस्थान जा रहा था। मोबाइल छीनने के बाद बदमाश भगत सिंह मार्ग होते हुए कनॉट प्लेस की तरफ जाने लगे। यहां से भाई वीर सिंह मार्ग पर वैर्ड लेन पर पहुंचे। यहां पर एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद डॉक्टर लेन पर पहुंचे। यहां पर भी एक व्यक्ति का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान मंदिर मार्ग थाने में तैनात सिपाही रविन्द्र की इन बदमाशों पर नजर पड़ गई। उन्होंने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बदमाश विपरीत दिशा में भागते हुए कनॉट प्लेस, शिवाजी स्टेडियम व बाबा खड़क सिंह मार्ग पहुंचे। यहां पर सिपाही ने बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश नीचे गिर गया। बाइक चलाने वाला बदमाश बाइक समेत फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि बाइक से गिरे बदमाश ने पैदल ही भागना शुरू कर दिया। सिपाही रविंद्र ने पराक्रम वैन की मदद से आरोपी बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश की पहचान पहाड़गंज निवासी राहुल के रूप में हुई। बदमाश ने अपने साथी का नाम विशाल बताया है। फरार बदमाश को पकड़ने के लिए मंदिर मंदिर थानाध्यक्ष आदित्य रंजन की देखरेख में एसआई संदीप कुमार यादव की विशेष टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed