15 करोड़ की हेरोइन के साथ विदेशी समेत दो गिरफ्तार, आरोपी कई वर्षों से कर रहा था सप्लाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार स्पेशल सेल एक वर्ष में 105 किलो हेरोइन बरामद कर चुकी है। इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह को 31 अगस्त को सूचना मिली थी कि पंजाब का मादक पदार्थ तस्कर सिद्घार्थ हेरोइन की खेप लेकर सी-1, जनकपुरी, दिल्ली आनेवाला है। एसीपी अतर सिंह की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सिद्घार्थ को दबोच लिया।
उसके पास से तीन किलो हेरोइन बरामद की गई। जालंधर, पंजाब निवासी सिद्घार्थ ने बताया कि वह उत्तर भारत में तीन वर्षों से हेरोइन की सप्लाई कर रहा है। उसने एक महिला तस्कर के लिए एक वर्ष तक यह गोरखधंधा किया था। 15 माह से खुद अपना नेटवर्क बना लिया था। वह अफ्रीकी मूल के रोलेंड डिबई से हेरोइन की खेप लेता था।
पुलिस ने रोलेंड डिबई को महावीर एंकलेव-दो से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 515 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी अक्तूबर, 2017 में छह महीने के लिए भारत में ट्यूरिस्ट वीजा पर आया था। आरोपी अफगानिस्तान में रहने वाले नाईजीरियन तस्करों से खेप लेता था।