फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   %आखिरी कॉल में छिपा है मौत का राज’

चित्रकार रणधीर सिंह की जलकर मौत का मामला, आखिरी कॉल में छिपा है चित्रकार की मौत का राज

Tue, 04 Sep 2018 09:15 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
%आखिरी कॉल में छिपा है मौत का राज’

29 मई को हिसार निवासी चित्रकार रणधीर सिंह की एनटीपीसी सोसायटी में कथित प्रेमिका के घर के बाहर जलकर मौत के मामले में पुलिस तीन माह में भी कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने डीजीपी उत्तर प्रदेश को जांच व कार्रवाई के लिए ई-मेल किया है। वहीं, परिजनों ने दावा किया है कि रणधीर की मौत का राज उसके मोबाइल पर की गई कॉल में छिपा है और यह कॉल एक पुलिसकर्मी की है।

विज्ञापन


हिसार के जयदेव नगर निवासी श्याम सिंह के मुताबिक, बेटे रणधीर की पहचान एक सिंगिंग ऐप से एनटीपीसी सोसायटी निवासी महिला से हुई थी। महिला का पति से विवाद चल रहा था और अलग रहती थी। महिला और रणधीर विवाह करना चाहते थे, लेकिन किसी तीसरे से संपर्क रखने से दोनों का विवाद हो गया। इसकी शिकायत महिला ने कासना कोतवाली पुलिस से की। इसके बाद रणधीर का काफी उत्पीड़न हुआ।
विज्ञापन


इसका जिक्र उसके सुसाइड नोट में है। सुसाइड नोट मौत से एक दिन बाद पोस्ट होने से पुलिस सकते में है, लेकिन परिजनों ने दावा किया है कि रणधीर के मोबाइल पर 28 मई की रात साढ़े 11 बजे जो अंतिम कॉल हुई है। वह एक पुलिसकर्मी की है और उसे रणधीर की मौत का पूरा राज पता है। इसके बावजूद पुलिस ने तीन माह से मामले को दबा रखा है। अब, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के डीजीपी को किए गए ई-मेल करने के बाद पुलिस कार्रवाई करती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed