फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ट्रेन में झपटमारी और चोरी करने वाले चार नाबालिग धरे गये

ट्रेन में झपटमारी और चोरी करने वाले चार नाबालिग धरे गये

Mon, 20 Aug 2018 09:20 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में झपटमारी और चोरी करने वाले चार नाबालिग धरे गये
ट्रेन में चोरी-झपटमारी करने वाले चार नाबालिग धरे
विज्ञापन

नई दिल्ली । सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस ने ट्रेन में झपटमारी और चोरी करने वाले चार नाबालिगों को पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी से 11 मामले को सुलझाने का दावा किया है।

रेलवे पुलिस उपायुक्त दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को पुलिस ने दया बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चार नाबालिगों को देखा। पुलिस टीम के पहुंचते ही सभी भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश ने मोबाइल फेंकने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। जांच में पता चला कि बदमाशों ने रविवार को ही हिमालियन क्वीन ट्रेन के एक यात्री से मोबाइल की झपटमारी की थी। पकड़े गये सभी नाबालिग इन स्टेशनों के पास स्थित झुग्गी के रहने वाले हैं। सभी गरीब परिवार के हैं और अपनी जरूरत पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed