{"_id":"5b79a47c42c792464429e064","slug":"15346986111-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली लगने से संदिग्ध हालत में मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली लगने से युवक की
संदिग्ध हालात में मौत
- तीन दिन पूर्व दंपती के बीच हुआ था झगड़ा, नाराज पत्नी चली गई थी मायके
- परिजनों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
- शुरूआती जांच में पुलिस को खुदकुशी की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी के मुकुंदपुर इलाके में एक युवक की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उसके सीने में गोली लगी थी। मृतक की पहचान मुकुंदपुर निवासी सुरेश(30) के रूप में हुई है। छानबीन में पुलिस को पता चला कि तीन दिन पहले सुरेश की पत्नी ने उसके मोबाइल पर एक रिश्तेदार की पत्नी के साथ उसका फोटो देख लिया था। इस बात को लेकर दंपती के बीच झगड़ा हो गया था और पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। शनिवार रात सुरेश घर पर था। तभी उसके साले का दोस्त अंकित उसके पास आया। कुछ देर बाद परिजन जब सुरेश के कमरे में पहुंचे तो उसे सोफे पर खून से लथपथ पाया। उसके सीने पर जख्म था और उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने खुदकुशी की आशंका भी जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। उसके बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।