फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नेरला कैश वैन लूट मामले में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार

नेरला कैश वैन लूट मामले में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 16 Aug 2018 08:52 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
नेरला कैश वैन लूट मामले में एक इनामी बदमाश गिरफ्तार
यूपी के बरौत के ध्यानार्थ
विज्ञापन



हेड : कैश वैन लूट मामले में फरार बदमाश को दबोचा
सबहेड : पुलिस ने घोषित कर रखा था एक लाख का इनाम, आरोपी के पास से पिस्टल व 5 कारतूस बरामद
प्वाइंटर : नरेला में 26 अप्रैल को की थी वारदात, कैशियर और गनमैन की भी कर दी थी हत्या


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला कैश वैन लूट व दोहरे हत्याकांड में वांछित बदमाश जितेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी कैश वैन की कई लूट, लूटपाट व हत्या की वारदात में वांछित था। पुलिस ने इसके पास से .32 बोर की स्वचालित पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। लूट की रकम से खरीदी गई बाइक भी बरामद की गई है। आरोपी बरौत, यूपी का रहने वाला है।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, इस वर्ष कैश वैन लूट की कई वारदात सामने आई थीं। नरेला में 26 अप्रैल को डीएसआईडीएस मॉल के पास कैश वैन लूट की वारदात हुई थी। वैन जैसे ही वाइन शॉप से पैसे एकत्रित कर आगे बढ़ी, तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कैशियर व गनमैन की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाइक सवार बदमाश 12 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। सेल में तैनात इंस्पेक्टर पीसी यादव व संजीव कुमार की टीम ने मुठभेड़ के बाद दो मई को भारत भूषण उर्फ टॉनी को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में अन्य बदमाश दीपक और विकास को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू फरार था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम को 11 अगस्त को सूचना मिली कि जितेन्द्र नरेला में किसी से बाइक से मिलने आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर ली। आरोपी यहां आया तो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दस किमी पीछा कर आरोपी जितेन्द्र को पकड़ लिया। आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed