{"_id":"5b7188d142c7926e8909e2f9","slug":"153416724111-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर एक को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर एक को दबोचा
Updated Mon, 13 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
नई दिल्ली। बेगमपुर इलाके में एक युवक ने मोबाइल फोन झपटकर भाग रहे बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान विजय विहार निवासी अमरजीत (22) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजीव नगर एक्सटेंशन निवासी गोपाल दत्त (38) निजी कंपनी में नौकरी करता है। रविवार सुबह वह घर के पास से ई-रिक्शा पर सवार होकर कार्यालय जा रहा था, तभी बेगमपुर चौक के पास बाइक सवार दो युवक ई-रिक्शा के पास पहुंचे और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर भागने लगे। गोपाल ने हिम्मत दिखाते हुए रिक्शा से उतरकर बदमाशों के पीछे भागा। जाम होने की वजह से भागने के दौरान बदमाशों की बाइक एक कार से टकराकर गिर गई और बाइक की पिछली सीट पर बैठे एक बदमाश को दबोच लिया। ब्यूरो