{"_id":"5b6eee554f1c1b54638b7993","slug":"153399662115-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे पर जानलेवा हमले के आरोपी दे रहे धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां-बेटे पर जानलेवा हमले के आरोपी दे रहे धमकी
Updated Sat, 11 Aug 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो -
मां-बेटे पर हमला करने के आरोपी दे रहे धमकी
- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने और अधिकारियों के चक्कर लगा रही पीड़िता
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सुत्याना गांव निवासी युवक और उसकी मां पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों ने धमकी दी है। पीड़िता का आरोप है कि ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने दस में से केवल चार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और केवल एक की गिरफ्तारी की। कार्रवाई न होने से आरोपियों का हौसला बुलंद है। हमले में घायल युवक एक माह बाद भी बिस्तर से नहीं उठ पाया है जबकि घायल मां पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव सुत्याना निवासी घायल महिला प्रेमवती शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची थी लेकिन यहां उसे कोई अधिकारी नहीं मिल पाया। प्रेमवती ने बताया कि 6 जुलाई को 8-10 लोगों ने उसके बेटे पंकज पर तुस्याना ऑटो स्टैंड पर जानलेवा हमला किया था। आरोपी उसके बेटे को ऑटो मेें डालकर एक भूस के कोठरे में ले गए और उसके मुंह में कपड़ा ठूसकर लोहे की रॉड आदि से हमला किया। बाद में आरोपियों ने उसके मुंह में शराब डाल दी। हमले में पंकज के हाथ और कंधे की हड्डी टूट गई और शरीर पर भी चोट आई। कई दिन तक पीड़ित का दिल्ली अस्पताल में इलाज चला। अब, पीड़ित का घर पर ही इलाज चल रहा है। आरोप है कि इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने से गुस्साए आरोपियों ने प्रेमवती पर भी हमला कर उसका हाथ तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने इंद्रजीत, बिट्टू, राहुल, अमित पर रिपोर्ट दर्ज की थी और इंद्रजीत को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी पीड़ित को पुन: धमकी दे रहे हैं।
इस संबंध में ईकोटेक-3 थाना प्रभारी राजपाल तोमर ने बताया कि शुरुआत में जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बदलनी पड़ी। इसके चलते अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।