{"_id":"5b69c9124f1c1b923e8b5a85","slug":"1533659403382-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेबिट कार्ड क्लोन कर 82 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेबिट कार्ड क्लोन कर 82 हजार रुपये निकाले
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के लिए उपयोगी
फोटो -
डेबिट कार्ड क्लोन कर 82 हजार रुपये निकाले
सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के साथ ठगी, नौ बार में निकाले गए रुपये, नहीं आया मेसेज
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जू सेक्टर में डेबिट कार्ड क्लोन कर सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के खाते से 82 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। खास बात यह है कि आधी रात को नौ बार में रुपये निकाले गए लेकिन फोन पर एक भी मेसेज नहीं आया। पीड़ित का बेटा जब रुपये निकालने पहुंचा तब वारदात का पता चला। जांच में पता चला कि रुपये डेबिट कार्ड से निकालने गए हैं। जबकि कार्ड पीड़ित के पास ही मौजूद था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रविंद्र वर्मा ने बताया कि आंध्र बैंक की कॉमर्शियल बेल्ट शाखा में उनका खाता है। सोमवार को किराया देने के लिए बेटे प्रणय को डेबिट कार्ड दिया था। पता चला कि कार्ड से 5 जुलाई की आधी रात को रुपये निकाले गए थे। इस दौरान ट्रांजेक्शन लिमिट भी ज्यादा रही। यह रुपये दिल्ली के साकेत और सफदरजंग के पास एटीएम बूथ से निकाले गए थे। कार्ड का इस्तेमाल आखिरी बार रुपये यथार्थ अस्पताल के सामने स्थित एटीएम पर और एक बार पेट्रोल व एक अन्य शॉप पर किया गया था।