{"_id":"5b68a10e4f1c1b9c3e8b56fc","slug":"153358362317-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व प्राधिकरण कर्मियों के बीच मारपीट का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता व प्राधिकरण कर्मियों के बीच मारपीट का मामला
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेनो प्राधिकरण ने भी दर्ज कराई एफआईआर
अधिवक्ता व प्राधिकरण कर्मियों के बीच मारपीट का मामला
प्राधिकरण के कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
कोर्ट व स्टांप विभाग के वकील हड़ताल पर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मियों व अधिवक्ता के बीच मारपीट के मामले में सोमवार को प्राधिकरण की तरफ से भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। प्राधिकरण की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता व उसके दो दोस्तों के खिलाफ देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली। इससे पहले प्राधिकरण के कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सीईओ के साथ बैठक कर घटना से अवगत कराया। दूसरी तरफ कोर्ट व स्टांप विभाग के वकील सोमवार को भी हड़ताल पर रहे।
दरअसल, शुक्रवार को एक अधिवक्ता किसी आवंटी के प्लॉट का ट्रांसफर कराने प्राधिकरण के संपत्ति विभाग गया था। आरोप है कि विभाग में तैनात लिपिक ने ट्रांसफर की एवज में रिश्वत की मांग की। अधिवक्ता ने आरोप है कि उसके विरोध करने पर दो लिपिक व एक चपरासी ने मिलकर उसके कपड़े फाड़ दिए। अधिवक्ता की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
प्राधिकरण कर्मचारियों का कहना है कि अधिवक्ता ने भी मारपीट की थी, लेकिन कर्मचारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस बात को लेकर सोमवार को प्राधिकरण कर्मचारी कार्यालय के मुख्य गेट पर इकट्ठा हुए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। संपत्ति विभाग के कर्मचारियों ने दिनभर काम नहीं किया। बाद में कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी इस मुद्दे को लेकर सीईओ पार्थ सारथी सेन शर्मा से मिले। उन्होंने प्राधिकरण के कर्मचारियों की तहरीर पर अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
सीईओ ने एसएसपी से फोन पर बात करके कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद देर शाम एफआईआर दर्ज की गई। दूसरी तरफ अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। वकीलों ने कामकाज नहीं किया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पंत ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।