फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दोस्त की अनुपस्थिति में उसके घर गये युवक पर जानलेवा हमला

दोस्त की अनुपस्थिति में उसके घर गये युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
दोस्त की अनुपस्थिति में उसके घर गये युवक पर जानलेवा हमला
दोस्त की अनुपस्थिति में उसके घर गये युवक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


नई दिल्ली। ख्याला इलाके में दोस्त की अनुपस्थिति में उसके घर गए युवक पर दो बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोस्त की पत्नी ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हे।

पुलिस के अनुसार साहिल (22) अपने परिजनों के साथ एम ब्लॉक रघुवीर नगर में रहता है। फिलहाल वह कोई काम नहीं करता है। रविवार रात वह बी ब्लॉक में रहने वाले अपने दोस्त विनोद के घर गया था। विनोद इन दिनों एक मामले में जेल में बंद है। साहिल विनोद की पत्नी दीपा और उसके भाई से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान किसी ने दीपा के घर की कॉलबेल बजायी। साहिल के दरवाजा खोलते ही दो युवक दरवाजे में लात मारते हुए अंदर घुसे और उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर साहिल के जांघ पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमला करने के बाद युवकों ने साहिल को कहा कि उसका दोस्त जेल में बंद है और वह उसकी पत्नी से मेलजोल बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। युवकों ने धमकी दी कि अगर उनलोगों ने उसे दोबारा विनोद के घर में देखा तो उसकी हत्या कर देंगे। धमकी देने के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed