{"_id":"5b5e05d24f1c1bde6d8b52dd","slug":"15328885256-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु क्रूरता पर भड़के लोग, जमकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु क्रूरता पर भड़के लोग, जमकर हंगामा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा और मेरठ समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
फोटो -
कैंटर में मवेशी लदे देखकर भड़के लोग, किया हंगामा
- पशु तस्करी का आरोप लगाकर कैंटर सवार युवक से की मारपीट
- टैंकर में थे 85 मवेशी, नौ मृत मिले, कैंटर में की तोड़फोड़, टायर में लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
कासना कोतवाली क्षेत्र में होंडा चौक के पास एक कैंटर में मवेशी लदे देख लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने कैंटर सवार युवक पर पशु तस्करी का आरोप लगा मारपीट की। जबकि दो मौके से फरार हो गए। लोगों ने कैंटर तोड़फोड़ कर एक टायर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित लोगों को नियंत्रित कर युवक को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान असलम निवासी किठौर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कैंटर में 85 मवेशी लदे थे। जिनमें से नौ मृत और कई बेहोशी की हालत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि मवेशियों को मथुरा पैंठ से खरीदकर डासना स्थित बूचड़खाने ले जाया जा रहा था।
रविवार शाम 5 बजे के करीब परी चौक से कासना के तरफ जा रहे मार्ग पर एक बस में पास के ही गांव के कुछ युवक सवार थे। इसी दौरान युवकों की नजर बस के आगे जा रहे कैंटर पड़ी। उसमें मवेशियों को ठूंसकर लादा गया था। एक के ऊपर एक लदे होने के कारण मवेशियों की हालत गंभीर हो चुकी थी। यह देखकर युवक भड़क गए और उन्होंने कैंटर को रुकवा लिया। इस बीच वहां से गुजर रहे अन्य लोग भी भड़क गए और उन्होंने कैंटर पर पथराव कर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कैंटर सवार तीनों लोग वहां से भागने लगे। इसी दौरान एक असलम निवासी किठौर को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। लोग ने कैंटर में रखे एक टायर में भी आग लगाई।
इसी दौरान समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को नियंत्रित करते हुए युवक को सकुशल छुड़ा लिया। वहीं, फायर बिग्रेड बुलाकर टायर की आग भी बुझा दी। कैंटर में भरे मवेशियों को बाहर निकालकर उन पर पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
समय से पहुंची पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
कैंटर में मवेशियों की हालत देखकर लोग आक्रोशित थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई। अन्य थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हालातों पर तुरंत काबू पा लिया।
मारपीट नहीं धक्कामुक्की की गई, केस दर्ज : सीओ
एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो जबकि मौके से भाग गए। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी की पिटाई नहीं की केवल धक्कामुक्की की गई है। इस मामले में आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।- अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम