{"_id":"5b5df1464f1c1b50748b7d40","slug":"153288326216-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने उबर चालक की पिटाई कर स्विफ्ट कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने उबर चालक की पिटाई कर स्विफ्ट कार लूटी
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने उबर चालक से लूटी कार
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उबर कार चालक की पिटाई कर उसकी कार लूटकर भाग ग्रए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार तेजपाल (24) सपरिवार राजस्थान के झुनझुनूं का रहने वाला है। वह उबर के लिए टैक्सी चलाता है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे वह इस्कॉन चौक पर कार लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक सवार उसके पास पहुंचे और पेट्रोल पंप का रास्ता पूछने लगे। पीड़ित जैसे ही शीशा नीचे कर उन्हें रास्ते बताने लगा। बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक उतरकर चालक की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया।
उसके बाद तेजपाल को जबरदस्ती उतारकर उसकी पिटाई करने लगे। फिर एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। इसी दौरान तीन अन्य युवक कार की पिछली सीट पर बैठ गए और गाड़ी स्टार्ट कर भाग गए। तेजपाल ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।