{"_id":"5b58ae064f1c1b827d8b4a54","slug":"15325383701-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाटसएप केजरिए नाइटक्लबों में सप्लाई करते थे ग्रीन आईस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाटसएप केजरिए नाइटक्लबों में सप्लाई करते थे ग्रीन आईस
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हाटसएप से नाइट क्लबों में चरस सप्लाई करने में तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बीबीए का छात्र है। आरोपी व्हाटसएप के जरिए नाइट क्लब व पबों में नशीले पदार्थों की सप्लाई करते थे। आरोपियों के कब्जे से 1.200 किलो चरस बरामद किया गया है। इसे मालाना क्रीम व ग्रीन आईस भी बोला जाता है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
अपराध शाखा डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार इंस्पेक्टर शिवदर्शन को सूचना मिली थी कि हरमीत सिंह उर्फ हनी चरस की सप्लाई करने में लिप्त है। वह माल भूंटार, हिमाचल प्रदेश से लेकर आता है और छात्रों के बीच चरस की सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने कर्मपुरा फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दो तस्कर विनोद राठौड़ व अनमोल को पकड़ लिया। दोनों हरमीत सिंह के कहने पर चरस की सप्लाई करते थे। इनसे पूछताछ के बाद 23 जुलाई को हरमीत सिंह उर्फ हनी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हरमीत सिंह इस काम के लिए विनोद को 50 हजार रुपये प्रतिमाह देता था।
अनमोल बीबीए का छात्र है। कॉलेज के दिनों में वह चरस का सेवन करने लगा। हरमीत चरस सप्लाई करने के लिए अनमोल को पांच हजार रुपये प्रतिदिन देता था। मौजमस्ती की जिंदगी के लिए हरमीत चरस की सप्लाई करवाता था।