फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नवविवाहिता पर 7 माह के बच्चे का गर्भपात कराने का आरोप

नवविवाहिता पर 7 माह के बच्चे का गर्भपात कराने का आरोप

Tue, 24 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता पर 7 माह के बच्चे का गर्भपात कराने का आरोप
नवविवाहिता पर गर्भपात कराने का आरोप
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती पर ससुराल वालों ने गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। ससुराल वालों ने कोतवाली में शिकायत की है। सिकंद्राबाद क्षेत्र के निजामपुर गांव में दनकौर क्षेत्र के गांव की एक युवती का 4 माह पूर्व विवाह हुआ था। गत दिनों ससुराल में युवती को पेट में दर्द की शिकायत हुई, तो ससुराल वालों ने उसे अस्पताल में दिखाया। पता चला कि युवती 7 माह की गर्भवती है। ससुराल वालों ने इस संबंध में पूछताछ की तो वह गुस्से में मायके आ गई। आरोप है कि मायके में आकर उसने गर्भपात करा दिया। वहीं, युवती ने ससुराल वालों पर गर्भपात कराने का आरोप लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। ब्यूरो



सामान जलाकर महिला को घर से निकाला
दनकौर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला का सामान जला दिया और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे भी जलाने का प्रयास किया। मारपीट कर घर से भी निकाल दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दनकौर कोतवाली के बुलंद खेड़ा गांव निवासी सुखबीर का आरोप है कि 3 साल पहले उसने अपनी पुत्री पिंकी की शादी सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी ओमप्रकाश के साथ की थी। ब्यूरो
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed