फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   1.हरियाणा रोड़वेज के परिचालक से मारपीट करने एवं नगदी लूटने केे मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।

1.हरियाणा रोड़वेज के परिचालक से मारपीट करने एवं नगदी लूटने केे मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।

Sun, 29 Apr 2018 06:08 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
1.हरियाणा रोड़वेज के परिचालक से मारपीट करने एवं नगदी लूटने केे मामले के दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा।
रोडवेज कंडक्टर को लूटने के आरोप में दो भाई काबू
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका।
हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर के साथ मारपीट करने, हजारों रुपये के टिकट व नकदी से भरा बैग लूटने के मामले को पुलिस ने प्रमुखता से लेते हुए महज 24 घंटे में सुलझा दिया और दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों को टिकट व लूटी गई नकदी बरामद करने के बाद उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रितू यादव की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
26 अप्रैल को हरियाणा रोडवेज नूंह डिपो की बस एसआर-55-आर-4193 का ड्राइवर बस लेकर दिल्ली से अलवर जा रहा था। देर शाम दोहा चौक पहुंचने पर बस सवार कुछ युवकों ने बस कंडक्टर से साहबुदीन के साथ बदतमीजी की। आरोप है कि उन्होंने कंडक्टर को पीटा और उसके पास से रुपये वाला थैला छीन लिया, जिसमें लगभग 22 हजार 436 रुपये की टिकट तथा नौ हजार रुपये नकद थे। आरोपियों पर बस का शीशा तोड़ने का भी आरोप है।
विज्ञापन

कंडक्टर की शिकायत पर पुलिस ने 27 अप्रैल को दोहा गांव निवासी इरशाद सहित 8-10 अन्य युवकों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, लूटपाट करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी इरशाद व सुन्नी को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
---
हजारों की टिकट व नकदी छीनने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। इस मामले में बाकी सभी आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-रतनलाल, थाना प्रभारी, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed