{"_id":"5c192ec0bdec2256c210cdcc","slug":"11545154240-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर गिरफ्तार----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर गिरफ्तार----
विज्ञापन
कैथल के लिए
-----------
बुजुर्ग दंपति को लूटने वाला नौकर साथी संग गिरफ्तार
नोएडा। सेक्टर-36 निवासी बुजुर्ग दंपति से लूटपाट करने वाले नौकर और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों नोएडा से भागने की फिराक में थे तभी पुलिस ने सेक्टर-37 के पास दबोच लिया। दोनों की पहचान सूरज सिंह निवासी होशियारपुर और अजय निवासी कैथल, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो एप्पल मोबाइल, एक नोकिया मोबाइल, कुंडल, दो सोने के कंगन और 24 हजार रुपये बरामद किए हैं। 14 दिसंबर को सेक्टर-36 बी ब्लॉक निवासी कारोबारी राजेश के पिता केके घई (83) और माता (78) के साथ यह घटना हुई थी। एक महीने पहले ही नौकर सूरज को एक प्लेसमेंट एजेंसी से लिया गया था। 14 दिसंबर की शाम को सूरज ने साथी के साथ मिलकर केके घई व उनकी पत्नी और नौकरानी से मारपीट कर ज्वेलरी, मोबाइल व नकदी लूट ली थी। ब्यूरो